Thursday, September 16, 2010

भारतीय सिनेमा में प्रथम- प्रथम भाग



भारतीय सिनेमा में प्रथम- प्रथम भाग

१. भारतीय सिनेमा में किसी फिल्म के पहले निर्देशक कौन थे-
उत्तर- दादा साहब फाल्के
[ भारतीय सिनेमा का जनक इन्ही को कहा जाता है. ]


२. भारत की पहली फिल्म कौन सी थी-
उत्तर- राजा हरिशचंद्र [यह फिल्म ३ मई १९१३ को मुंबई मे रिलीज हुई थी]


३. भारत के बाहर किसी देश मे प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म कौन सी थी-
उत्तर- राजा हरिशचंद्र [यह फिल्म लंदन मे दिखाई गयी थी]

४. फिल्म राजा हरिश्चन्द्र को सर्वप्रथम किस थिएटर मे दिखाया गया-
उत्तर- कोरेनेशन थिएटर

५. भारत की पहली रंगीन फिल्म-
उत्तर- किसान कन्या

६. भारत की पहली सवाक फिल्म के निर्देशक कौन थे-
उत्तर- आर्देशिर मार्वन ईरानी

७. भारत की पहली बोलती फिल्म थी-
उत्तर- आलमआरा


८. भारत मे पर्दे पर दिखाई गयी पहली फिल्म कौन सी थी-
उत्तर- मैजिकलैंप [यह फिल्म भारत मे नहीं बनी थी]

९. किस भारतीय फिल्म का सर्वप्रथम पोस्टर जारी किया गया था-
उत्तर- वात्सला हरण


१०. किसी भारतीय फिल्म मे पहला गाना किस गायक ने गाया था- 
उत्तर- डब्ल्यू. ए. खान

११. किसी भारतीय फिल्म का पहला गाना कौन सा था-
उत्तर- दे दे खुदा के नाम पे प्यारे देने कि गर ताकत हो.


१२. देश की पहली अंग्रेजी सवाक फिल्म कौन सी थी-
उत्तर- कर्मा

१३. भारत की पहली ३-डी फिल्म कौन सी थी-
उत्तर- छोटा चेतन

१४. किस फिल्म का पहला डॉयलाग कैसेट जारी हुआ था-
उत्तर- शोले

१५. आस्कर पुरस्कार के लिये नामांकित की जाने वाली पहली फिल्म कौन सी थी-
उत्तर- मदर इंडिया  

१६. भारत कि पहली प्रतिबंधित फ़िल्म कौन सी थी -
उत्तर- भक्त विदुर जिसे मद्रास एवं सिंध में प्रतिबंधित कर दिया गया था

१७. भारत कि प्रथम प्रमाणित फ़िल्म कौन सी थी -
उत्तर- ऑरफन्स ऑफ द स्टॉर्म


१८. भारत कि वह पहली फ़िल्म कौन सी थी जिसमे स्वप्न दृश्य को दिखाया गया था -
उत्तर- आवारा (1951)


१९. दो भाषाओँ में रिलीज होने वाली अर्थात डबल वर्जन पहली फ़िल्म कौन सी थी -
उत्तर- आयोध्येचा राजा (मराठी) आयोध्या का राजा (हिंदी) [ ये फिल्म प्रभात फिल्म कंपनी द्वारा सन १९३२ मे बनयी गयी थी ]  


२०. किस फ़िल्म को सर्वप्रथम रंगीन फ़िल्म के रूप में बनाने कि कोशिस कि गयी थी -
उत्तर- सैरंध्री 


२१. इंग्लैंड में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय सावक फ़िल्म कौन सी थी-
उत्तर- कर्म 


२२. प्रथम सिनेमास्कोप फ़िल्म कौन सी थी-
उत्तर- कागज़ के फूल 

२३. भारत का पहला पूर्णतः वातानुकूलित सिनेमाहाल कहाँ खोला गया-
उत्तर- १९३३ में मुम्बई में  रीगल  


24. सर्वप्रथम ऑनलाइन प्रीमियर वाली पहली भारतीय फ़िल्म-
उत्तर- विवाह (2006)


२५. भारत के पहले पार्श्व गायक कौन थे-
उत्तर- के. सी. डे

                                                                  
                                                                                                                                                                                

यदि आप के पास इस प्रकार का कोई भी प्रश्न है तो आप उसे कमेंट बॉक्स मे डाल सकते हैं अथवा आप प्रश्नों को उत्तर सहित ई-मेल करें- ashishindia03@gmail.com पर.
यह एक बड़ा प्रयास है कि प्रश्न मंच मे प्रश्न और उत्तर का भंडार रहे. आप के द्वारा दिये गये प्रश्न व उत्तर को इसी पोस्ट में डाल दिया जायेगा. या फिर अगली कड़ी मे शामिल कर लिया जायेगा
धन्यवाद

10 comments:

  1. बहुत अच्छी कोशिश ,ब्लॉग जगत में स्वागत है

    ये मंच केवल फ़िल्मों पर आधारित है या दूसरे विषय भी लिये जाएंगे?
    हालांकि लगता तो यही है कि सारे विषय होंगे

    ReplyDelete
  2. फिल्मों के बारे में अच्छी जानकारी है...धन्यवाद

    ReplyDelete
  3. Sasneh swagat hai! Bahut badhiya jaankaari mili..aainda bhi intezaar rahga!

    ReplyDelete
  4. @आदरणीय इस्मत जी यहाँ सभी क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न रहेंगे

    ReplyDelete
  5. bahu bahut dhanyawaad itni jaankari ka... blog jagat par aapka swagat hai...
    idhar bhi aayein...
    http://i555.blogspot.com/

    ReplyDelete
  6. हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई
    कृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देनें का कष्ट करें

    ReplyDelete
  7. अच्छी जानकारियाँ । स्वागत ,सुन्दर अभिव्यक्ति । शुभ कामनाएं ।

    ReplyDelete
  8. शुभ कामनाएं । अच्छी जानकारियाँ l शुभ कामनाएं ।

    ReplyDelete
  9. Thnks aaj bahot kutch seekhne ko mila hindi cinema ke bare mai..

    ReplyDelete