Friday, September 17, 2010

भारतीय सिनेमा में प्रथम-द्रितीय भाग



भारतीय सिनेमा में प्रथम-द्रितीय भाग



२६. भारत में पहली रंगीन फ़िल्म के निर्देशक कौन थे-
उत्तर- जे. जे. मदन


२७. आस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कौन थी-
उत्तर- भानु अथैया

२८. एलोरा कि गुफाओ में चित्रांकित कि जाने वाली पहली फ़िल्म कौन सी थी-
उत्तर- सती महानंदा (1933)


२९.भारतीय फ़िल्म की पहली महिला निर्देशक कौन थी- 
                                                     उत्तर-  जद्दनबाई [ इन्होने अपनी स्वनिर्मित फ़िल्म तलाश-ए-हक़ के लिए संगीत रचना स्वयं की  ] 


३०. किसी भारतीय फ़िल्म में पहली बार दोहरी भूमिका निभाने वाला अभिनेता कौन था- 
उत्तर- मास्टर विट्ठल     
Dilip Kumar to turn 87


३१. प्रथम हॉलीवुड प्रशिक्षित भारतीय तकनीशियन कौन था- 
उत्तर- सुचेत सिंह

३२. भारत में सबसे पहली बार कैमरा ट्राली का प्रयोग किस फ़िल्म के लिए किया गया था- 
उत्तर- १९३१ में प्रभात कंपनी के बैनर तले बनी मूक फ़िल्म चंद्रसेन के लिए

३३. भारत की पहली महिला सिनेमेटोग्राफर कौन थी-
                                                उत्तर- बी. आर. लक्ष्मी       

३४. 'नासा' में फिल्मांकित की जाने वाली पहली भारतीय फिल्म- 
उत्तर- स्वदेश         



३५. भारत की पहली महिला फिल्म निर्माता कौन थी-
उत्तर- फातिमा बेगम 


३५. किसी भारतीय फ़िल्म के लिए पहली  अभिनेत्री कौन थी-
उत्तर- यह सच्चाई है कि किसी भारतीय फ़िल्म की प्रथम अभिनेत्री कोई महिला न होकर सालुंके नमक एक युवक था . उसने १९१३ में बनी पहली भारतीय फ़िल्म राजा हरिश्चंद्र में रानी ताराबाई का कुशल रोल निभाया था.


३६. एक ही कोण से निर्मित पहली भारतीय फ़िल्म कौन सी थी- 
उत्तर- आपरेशन अंकुश  
[ सामान्यतः फिल्मो का फिल्मांकन कैमरे को ० से ३६० अंश तक घुमाते हुए किया जाता है लेकिन एच. वासुदेव की फ़िल्म आपरेशन अंकुश का निर्माण कैमरे को १८० अंश पर सिमित कर बनाया गया था   ]    

३७. भारत की पहली फ़िल्म जिसमे कोई चलता फिरता पात्र नहीं था-
उत्तर- द  टाकिंग ट्री 
[ इस फिल्म में कोई भी मानव अथवा पशु पात्र नहीं है अपितु एक वृक्ष ही कथा के प्रधान पुरुष की भूमिका निभाता है   ]                                              

३८. प्रसिद्द स्टूडियो बाम्बे टाकिज द्वारा निर्मित पहली फ़िल्म कौन सी थी-
उत्तर- जवानी की हवा 

३९. भारत के किसी फ़िल्म की पहली महिला अभिनेत्री कौन थी-
उत्तर- कमला [ फ़िल्म भष्मासुर मोहिनी १९१३ ]

४०. भारत की प्रथम बाल कलाकार (लड़की)-
उत्तर- मन्दाकिनी 


४१. किसी भारतीय फ़िल्म का पहला बाल कलाकार कौन था( लड़का ) -
उत्तर- बालकदास 


४२. भारत में पहला चलचित्र कब दिखाया गया- 
उत्तर- ७ जुलाई १८९६ 

४३. भारत में सबसे पहला सिनेमाघर कब और किसने बनाया- 
उत्तर- १९०७ में जे. एफ. मदन ने कलकत्ता में पहला सिनेमा घर खोला था 

४४.पहली भारतीय फ़िल्म जिसमे केवल एक कलाकार था-
उत्तर- यादें  
                                                               

यदि आप के पास इस प्रकार का कोई भी प्रश्न है तो आप उसे कमेंट बॉक्स मे डाल सकते हैं अथवा आप प्रश्नों को उत्तर सहित ई-मेल करें- ashishindia03@gmail.com पर.
यह एक बड़ा प्रयास है कि प्रश्न मंच मे प्रश्न और उत्तर का भंडार रहे. आप के द्वारा दिये गये प्रश्न व उत्तर को इसी पोस्ट में डाल दिया जायेगा. या फिर अगली कड़ी मे शामिल कर लिया जायेगा
धन्यवाद

No comments:

Post a Comment