Thursday, September 16, 2010

सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर का सबसे बड़ा संग्रह बनेगा प्रश्न मंच आप लोगो का सहयोग चाहिए

                             श्री गणेशाय नमः 
आदरणीय हिंदी जगत के चिट्ठाकारों को मेरा नमस्कार 
हिंदी चिटठा एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा आज हिंदी भाषियों को अपने मन क़ी बात कहने में जरा सी भी दिक्कत नहीं होती, पहले सब कुछ सिर्फ आंग्ल भाषा में था. लेकिन हिंदी चिट्ठाकारो ने अब सब कुछ  अपनी मातृ भाषा के रूप सहज ढंग से कई  क्षेत्रो से जुडी जानकारियों को एक आम भारतीय के लिए अंतरजाल पे लाये है. इसी कड़ी में मै आशीष मिश्रा यह चाहता हूँ कि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का एक ऐसा संग्रह बनाया जाये जहा पर सामान्य ज्ञान से जुड़े लगभग सभी प्रश्न हों, भले ही वो सरल हो या कठिन हों. इसके अंतर्गत इस ब्लॉग पर विभिन्न क्षेत्रो से जुडी केटेगरी होंगी जो खुद भी कई भागो में विभाजित रहेंगी. इसके बाद यदि आपको इससे जुड़े प्रश्न और उत्तर आते है तो आप उसे कमेन्ट बॉक्स में डाल दे या मेल कर दे .
इस प्रकार आप खुद भी इस ब्लॉग पर लेखक रहेंगे.    
यदि आप के पास किसी भी प्रकार का सुझाव हो तो निसंदेह कहे 
धन्यवाद 

1 comment:

  1. very good attempt and i am the first man to post a comment to you.

    ReplyDelete